बैराड़ पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवपुरी/बैराड़। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बैराड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो लोहे के ड्रम और एल्युमीनियम की परात भी बरामद की, जिनकी कुल कीमत करीब 34 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेडियापुरा टोरिया में रन्नो पुत्र सावधान बेड़िया और रोमित पुत्र विजय कुमार बेड़िया अपने घर के पीछे नदी किनारे हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाकर बेच रहे हैं।

सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वहां मौजूद दो व्यक्ति भाग गए। मुखबिर ने दोनों की पहचान रन्नो बेड़िया और रोमित बेड़िया, निवासी बेडियापुरा टोरिया के रूप में बताई।

मौके पर पुलिस को दो सफेद रंग की प्लास्टिक की कट्टियां मिलीं। जांच करने पर दोनों में हाथ भट्टी की कच्ची शराब पाई गई। प्रत्येक कट्टी में करीब 30-30 लीटर, कुल लगभग 60 लीटर शराब भरी हुई थी, जिसे पंचों की मौजूदगी में जब्त किया गया।

इसके अलावा लहान से भरे दो लोहे के ड्रमों का मौके पर नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया और पंचनामा तैयार किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 361/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश शर्मा, सउनि हरिओम पाण्डेय, सउनि केदार सिंह सहित बैराड़ थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें