शिवपुरी: 4 साल पुराने एक्सीडेंट केस में स्थाई वारंटी गिरफ्तार, सुरवाया पुलिस ने घर से दबोचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवपुरी। जिले में फरार, स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की तामीली को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुरवाया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरसीटी क्रमांक 608/2017 के करीब 4 साल पुराने एक्सीडेंट प्रकरण में स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में इनामी, फरारी, स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की तामीली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक वारंटों की तामीली के निर्देश दिए गए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस करैरा आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना सुरवाया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माननीय जेएमएफसी न्यायालय शिवपुरी के आरसीटी क्रमांक 608/2017 में जारी स्थाई वारंट की तामीली की।

पुलिस टीम ने नीरज पुत्र दयाराम रजक, उम्र 32 वर्ष, निवासी फतेहपुर, शिवपुरी को 13 सितंबर 2026 को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय शिवपुरी के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रियंका पाराशर, प्रधान आरक्षक 409 हर्ष झा, प्रधान आरक्षक चालक 884 राजेन्द्र यादव, आरक्षक 144 नागेन्द्र जाट एवं आरक्षक 1117 रमाकांत पाराशर की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस द्वारा जिले में वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें