शिवपुरी। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के
बरामद गांजे की कीमत करीब ₹75 हजार है, जबकि गांजा परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल सहित कुल जब्त मसरुका करीब ₹1.25 लाख का है।
पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को अग्रसेन नगर के सामने सिंहनिवास के पास फोरलेन पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कठमई तिराहे की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस को देखकर बाइक पीछे कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश उर्फ आनंद पुत्र रामसेवक मिश्रा, उम्र 56 वर्ष, निवासी दतिया, हाल निवासी छितरी रोड, शिवपुरी बताया। मोटरसाइकिल पर बंधे प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें 5 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल क्रमांक MP33-ZA-0948 जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 769/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जिला जेल शिवपुरी भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में भी गांजा विक्रय से संबंधित अपराध क्रमांक 201/18, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट दर्ज हुआ था।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में की गई।







