जिला पंचायत CEO से जवाब मांगने पहुंचे पत्रकार दीपक रावत, दो सवालों पर नहीं मिला स्पष्ट उत्तर

जिला पंचायत कार्यालय में उस समय स्थिति चर्चा का विषय बन गई जब पत्रकार दीपक रावत दो महत्वपूर्ण प्रश्नों के जवाब जानने के लिए सीईओ से मिलने पहुंचे। कार्यालय में मौजूद गार्ड्स ने उनसे मिलने का कारण पूछा, जिस पर दीपक रावत ने बताया कि वे ग्राम सभा से जुड़े मुद्दे और पंचायत में फंड जारी करने के नियमों के बारे में जानकारी चाहते हैं।
बताया जा रहा है कि सीईओ ने अन्य लोगों के आवेदन और समस्याएं सुनीं, लेकिन जब दीपक रावत ने अपने दोनों प्रश्न रखे, तो उन्हें सीधे जवाब देने के बजाय कर्मचारियों के माध्यम से पोर्टल पर जानकारी देखने की सलाह दी गई। इस पर पत्रकार ने कहा कि वे पहले ही पोर्टल पर जानकारी देख चुके हैं और फाइल की प्रक्रिया भी समझ चुके हैं, लेकिन वे संबंधित अधिकारी से सीधे जवाब चाहते हैं।
दीपक रावत ने स्पष्ट किया कि यदि उन्हें संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता है, तो वे पत्रकारिता के चौथे स्तंभ का उपयोग करते हुए इंटरव्यू के माध्यम से जवाब प्राप्त करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आगामी मंगलवार की जनसुनवाई में वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भी इन प्रश्नों को उठाएंगे, ताकि आम जनता के सामने यह स्पष्ट हो सके कि आखिर इन सवालों का जवाब क्यों नहीं दिया जा रहा है।
यह मामला अब स्थानीय स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर चर्चा का विषय बनता जा रहा है।








