Madhya Pradesh News: धार में बस्ती में घुसा तेंदुआ, महिला सहित 4 घायल—इलाके में दहशत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्यप्रदेश के धार जिला से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां धामनोद वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुजरी डेहरिया में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ अचानक रिहायशी इलाके में घुस आया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ अचानक बस्ती में पहुंचा और लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। इलाके में पिंजरे लगाए गए हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। वन विभाग की टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है ताकि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके और स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें