Shivpuri News: ग्राम पंचायत खोरघार में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, रिश्वत की रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट भी आए सामने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत खोरघार में पंचायत सचिव पहलवान सिंह रावत पर ग्रामीणों ने गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि कुटीर योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ₹10,000 की रिश्वत मांगी जाती है। आरोप है कि यह राशि सीधे लेने के बजाय ऑनलाइन माध्यम से पवन रावत नामक व्यक्ति के खाते/फोनपे पर ट्रांसफर करवाई जाती है।
इस मामले में नया मोड़ तब आया जब ग्रामीणों ने रिश्वत लेन-देन से जुड़ी कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग और कई स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराए। ग्रामीणों का दावा है कि इन सबूतों में पैसों के लेन-देन और बातचीत से जुड़े अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पवन रावत की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री की जांच की जाए, ताकि यह पता चल सके कि ग्राम पंचायत खोरघार के लोगों से कितनी राशि ट्रांसफर करवाई गई और किन कारणों से यह रकम ली गई।
इसके अलावा ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत में विकास कार्यों के लिए आने वाले सरकारी फंड का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं हो रहा, लेकिन कागजों में विकास कार्य पूरे दिखाए जा रहे हैं।
मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब एक पत्रकार गांव में रिपोर्टिंग करने पहुंचा। आरोप है कि पत्रकार को खबर कवरेज करने से रोकने की कोशिश की गई और दोबारा रिपोर्टिंग करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
ग्रामीण प्रदीप रावत ने पत्रकार को गांव बुलाकर पूरे मामले को उजागर किया और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें