अधूरी सड़क पर ग्रामीणों का सवाल—नेता ऐसे ही काम करते रहे तो जनता का क्या होगा?
ग्राम पंचायत मड़ीखेड़ा, तहसील कोलारस, जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश।
कोटा फोरलेन से खोंकर रेलवे स्टेशन तक सड़क
का अधूरा निर्माण ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय नेता रामस्वरूप रावत पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जनता की सेवा और विकास की बात करने वाले नेताओं के क्षेत्र में ही सड़क का काम अधूरा पड़ा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि नेता इसी तरीके से जनता के लिए काम करते रहेंगे, तो आखिर जनता का क्या होगा? यह बड़ा सवाल है।
ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि कोटा फोरलेन से खोंकर रेलवे स्टेशन तक के इस मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल किया जाए, ताकि सड़क का बेहतर निर्माण हो सके और ग्रामीणों का आवागमन सरल एवं सुगम हो।







