शिवपुरी में वन भूमि से 8 से 10 झोपड़ियां हटाईं, अवैध शराब भी जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवपुरी में वन भूमि से 8 से 10 झोपड़ियां हटाईं, अवैध शराब भी जब्त

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास वन भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन, वन विभाग, आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान वन भूमि पर बनी करीब 8 से 10 झोपड़ियों को जेसीबी की मदद से हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

पुलिस के अनुसार, देहात थाना क्षेत्र की वन भूमि पर बाहर से आए कुछ परिवारों द्वारा झोपड़ियां बनाकर रहने की शिकायतें सामने आई थीं। साथ ही, वहां कथित तौर पर कच्ची शराब लाकर बेचने की जानकारी भी पुलिस और प्रशासन को मिली थी।

सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। टीम जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके पर पहुंची और वन भूमि पर बनी झोपड़ियों को हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम को मौके से काफी मात्रा में कच्ची शराब मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। आबकारी विभाग ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

संयुक्त कार्रवाई के बाद वन भूमि से अतिक्रमण हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से मौके पर अवैध रूप से संचालित गतिविधियों पर भी रोक लगाने का प्रयास किया गया है।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें