
शिक्षक का कहना है कि वे एक सामान्य शिक्षक होने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का प्रयास करते रहे हैं। लेकिन उनका एक वीडियो, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की थी, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।
साकेत पुरोहित ने पत्र में न्याय की गुहार लगाई है और अपने निलंबन को अनुचित ठहराया है। उनका कहना है कि यह कार्रवाई उनके पेशेवर और सामाजिक योगदान के विपरीत है।








