Shivpuri News: जेवर से भरा बैग चोरी, पुलिस ने आरोपी को पकड़कर 12.20 लाख के गहने किए बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जेवर से भरा बैग चोरी, पुलिस ने आरोपी को पकड़कर 12.20 लाख के गहने किए बरामद

शिवपुरी जिले में जेवर चोरी का एक मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और लाखों रुपए के गहने बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना क्षेत्र के दरगवां निवासी बीरबल यादव, पिता कल्याण यादव, अपने भांजे की शादी में शामिल होने के बाद ससुराल भावखेड़ी से गहने लेकर आया था। 16 मार्च को वह गहने वापस लौटाने ससुराल जा रहा था।

शाम करीब 6 बजे लालगढ़-करमाज के कच्चे रास्ते पर वह टॉयलेट के लिए रुका। इसी दौरान अज्ञात चोर जेवर से भरा बैग चोरी कर फरार हो गया।

मामले की सूचना पर सिरसौद थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। संदेह के आधार पर पुलिस ने पोहरी क्षेत्र के ग्राम वेधारी निवासी वासुदेव यादव, पिता परमसुख यादव, को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी करना कबूल किया। उसने बताया कि वह बीरबल यादव का बाइक से पीछा कर रहा था और मौका मिलते ही जेवर से भरा बैग चुरा लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 12.20 लाख रुपए कीमत के गहने बरामद कर लिए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें