प्रदेशभर में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर Jeetu Patwari ने प्रदेशवासियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में पटवारी ने कहा कि ईद का यह पावन त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, अमन और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि समाज में सौहार्द और सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे पर्व हमें एक-दूसरे के करीब लाते हैं और समाज को मजबूत बनाते हैं।
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लोग नमाज अदा कर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। इस अवसर पर नेताओं और सामाजिक संगठनों द्वारा भी लोगों से शांति और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की जा रही है।
ईद के इस पावन अवसर पर दिए गए संदेशों के बीच पूरे प्रदेश में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा हैयू।








