कोलारस NH-46 एक्सीडेंट: जज की कार से युवक टकराया, जिला अस्पताल में भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलारस NH-46 बाईपास पर जज की बताई जा रही ग्रैंड विटारा कार से युवक टकराया, हादसे में युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच जारी।

कोलारस (शिवपुरी)। NH-46 कोलारस बाईपास पर एक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार इंदौर से ग्वालियर की ओर जा रही ग्रैंड विटारा कार (MP 09 ZR 9699), जिसे न्यायाधीश की बताई जा रही है, की टक्कर एक युवक से हो गई।

बताया जा रहा है कि युवक बाजार से सामान लेकर अपने गांव इमलाबदा लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक घायल हो गया।

हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे टक्कर की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें