सैकड़ों किसानों ने आग पर काबू पाया, 3 बीघा फसल जल गई

शिवपुरी, कांकर गांव: सोमवार दोपहर किसान रामरतन पुत्र रघुवर रावत के खेत में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। खेत में खड़ी 3 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
स्थानीय किसानों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना के समय करीब 100 से अधिक किसान मौके पर इकट्ठा हुए और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।
किसान का आरोप है कि सतनवाड़ा वितरण केंद्र के बिजली कर्मचारी नरेश राणा को लाइन में समस्या ठीक करने के लिए कई बार बताया गया, लेकिन उन्होंने हर बार 2 हजार रुपए मांगे और समस्या ठीक नहीं की। कर्मचारी ने अन्य कर्मचारियों को भी लाइन देखने नहीं दिया।
बिजली कंपनी के डीजीएम श्रवण पटेल ने कहा कि शॉर्ट सर्किट से हुई आग की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी और मामले की पूरी जांच कराई जाएगी।
किसानों को हुई फसल का नुकसान हजारों रुपये का बताया गया है।








