भोपाल। भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जिला रोजगार अधिकारी बीएस मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत युवाओं को सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर मिलेगा। वहीं कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर देश सेवा में अपना योगदान दें।
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 10 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया युवाओं के लिए न केवल रोजगार का अवसर है, बल्कि अनुशासन, सम्मान और देशभक्ति से जुड़ने का भी माध्यम है।
अग्निवीर योजना के तहत चयनित युवाओं को चार वर्ष की सेवा का अवसर मिलेगा, जिसमें उन्हें सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ आकर्षक वेतन और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। सेवा अवधि पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को आगे के करियर के लिए विशेष लाभ भी दिए जाएंगे।
इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।









