शिवपुरी। रावत समाज युवा संगठन के विस्तार और समाज को नई दिशा देने के उद्देश्य से सुरेंद्र रावत मडीखेड़ा को संगठन का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समाज में खुशी की लहर देखी जा रही है।
नियुक्ति की खबर मिलते ही समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों ने हर्ष व्यक्त किया। समर्थकों ने सुरेंद्र रावत का फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुरेंद्र रावत ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के युवाओं को एकजुट करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं को शिक्षा और रोजगार के प्रति जागरूक करना तथा समाज में एकता बनाए रखना है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के युवा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सुरेंद्र रावत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।









