शिवपुरी में पंचायत सचिव निलंबित, जांच में सामने आई गंभीर लापरवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवपुरी। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत की जांच के बाद ग्राम पंचायत करई के सचिव अशोक रावत को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जनमन आवास योजना के भुगतान संबंधी शिकायत में लापरवाही पाए जाने पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनसुनवाई के दौरान जनमन आवास योजना के भुगतान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच प्रक्रिया के दौरान पंचायत सचिव अशोक रावत को नोटिस भी जारी किया गया था।

जांच में सचिव द्वारा अपने पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिला पंचायत सीईओ विजय राज ने कार्रवाई करते हुए अशोक रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला पंचायत शिवपुरी निर्धारित किया गया है।

वहीं ग्राम पंचायत करई में हितग्राहीमूलक एवं रोजगारोन्मुखी योजनाओं के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए ग्राम रोजगार सहायक नीलम रावत को आगामी आदेश तक पंचायत सचिव के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए अधिकृत किया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा शिकायतों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें