MP Board 2026: शिवपुरी की तुलसी रजावत और चंचल कुशवाहा ने 493 अंक लाकर कृषि संकाय में किया टॉप , पढ़े पूरी ख़बर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवपुरी। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में इस बार शिवपुरी जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कृषि संकाय (Agriculture Stream) में तुलसी रजावत और चंचल कुशवाहा ने 500 में से 493 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जिला टॉप किया है।

दोनों प्रतिभाशाली छात्राओं ने न केवल जिले में पहला स्थान प्राप्त किया, बल्कि राज्य स्तरीय मेरिट सूची में भी अपनी जगह बनाकर शिवपुरी का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह संभव हो सका।

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि बेटियों की यह सफलता न केवल जिले के लिए गर्व की बात है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें