कट्टे की नोक पर मांगी थी 5 लाख रु. फिरौती,आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अशोकनगर-पुलिस ने अपहरण और फिरौती – मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया – है। पकड़े गए आरोपी ने न केवल युवक के – अपहरण की बात कबूली है, बल्कि विदिशा में – हुई 15 लाख की बड़ी लूट और टीकमगढ़ में चोरी की वारदातों का भी खुलासा किया है।

-बीती 25 मार्च को चंदेरी के नरसिंह मंदिर निवासी – 23 वर्षीय अविरल जैन का उस समय अपहरण कर लिया था, जब वह नानकपुर से सकवारा जा रहा

था। रास्ते में तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे बाइक पर बंधक बनाया और हीरावल के जंगलों में ले गए। मारपीट की और सिर पर कट्टा अड़ाकर 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर इस शर्त पर छोड़ा था कि वह जल्द ही पैसों का इंतजाम करेगा। एसपी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में चंदेरी थाना प्रभारी प्रशांत यादव की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजघाट क्षेत्र में घेराबंदी की।

आरोपी ने साथियों के साथ थाना हैदरगढ़ क्षेत्र में 15 लाख रुपए की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। थाना पलेरा क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात में भी आरोपी की संलिप्तता पाई गई है। मामले में अब भी भगोले उर्फ रनवीर बुन्देला और जगदीश पटेल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना की गई हैं।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें