रावत समाज युवा संगठन शिवपुरी न्यूज़ : 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का होगा सम्मान, पंजीयन कराने की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवपुरी। रावत समाज के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत (मड़ीखेड़ा) ने समाज के सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपना पंजीयन अवश्य कराएं।

उन्होंने कहा कि रावत समाज शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और सम्मानित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से मेधावी छात्र-छात्राओं का पंजीयन किया जा रहा है, ताकि उनकी उपलब्धियों को उचित मंच प्रदान किया जा सके।

जिला अध्यक्ष श्री रावत ने अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों की अंकसूची के साथ समय पर पंजीयन कराएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

समाज के सभी पात्र विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना पंजीयन कराने की अपील की गई है।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें