Kolaras news:कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजली तार चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Jकोलारस। थाना कोलारस पुलिस ने बिजली तार चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 70 किलो एल्यूमिनियम बिजली तार और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पुलिस ने शरद खटीक, छोटू लोधी और आशीष लोधी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 11 बिजली खंभों से चोरी किया गया तार बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बबलेश कुमार सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने टीम की सफलता पर सराहना करते हुए अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें