शिवपुरी: NH-46 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुसी स्लीपर बस, बड़ा हादसा टला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवपुरी: NH-46 पर अनियंत्रित होकर मीडियन में उतरी स्लीपर बस, बड़ा हादसा टला

शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे नेशनल हाईवे-46 पर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। इंदौर से ग्वालियर जा रही कृष्णा ट्रेवल्स की स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे के मीडियन में उतर गई। बारिश के कारण मीडियन की गीली मिट्टी में बस फंस गई, जिससे वह पलटने से बच गई और दर्जनों यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई।

हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही बदरवास पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकालकर उनके गंतव्य तक पहुंचाने की वैकल्पिक व्यवस्था कराई।

यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। वहीं घटना के बाद चालक और बस का स्टाफ मौके से फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। समय रहते बस के नहीं पलटने से एक बड़ा हादसा टल गया

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें