शिवपुरी: 8 साल से फरार स्थायी वारंटी गब्बर सिंह गुर्जर गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

शिवपुरी, 15 जुलाई 2026। शिवपुरी जिले की नरवर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी गब्बर सिंह गुर्जर आबकारी एक्ट के एक मामले में वर्ष 2018 से फरार था।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिलेभर में वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विनय यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 159/2018, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के स्थायी वारंटी गब्बर सिंह गुर्जर (40 वर्ष), निवासी पुरानी मगरौनी, थाना नरवर को उसके गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय करैरा में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनय यादव, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभिमन्यु राजावत, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश यादव, आरक्षक सचिन यादव, बीरेन्द्र सिंह एवं रविन्द्र भास्कर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








