बादलहार में मौत का साया: जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बादलहार में मौत का साया: जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे”

शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तेंदुआ के बादलहार ग्राम में स्थित स्कूल भवन की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। यहां पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों की जान हर दिन जोखिम में है, क्योंकि स्कूल की दीवारों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं और छत से प्लास्टर गिर रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पंचायत और संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हालात इतने खराब हैं कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे गंभीर जनहानि की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत तेंदुआ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि स्कूल भवन की मरम्मत और विकास कार्यों के लिए शासन से फंड आने के बावजूद उसका सही उपयोग नहीं किया गया।

इस पूरे मामले में प्रशासन की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। अभिभावक अपने बच्चों को डर के माहौल में स्कूल भेजने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्कूल भवन की जांच कराई जाए और नए भवन का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें