MP Board 12th Result: दीप्ति रावत बनी जिला टॉपर, परिवार में खुशी की लहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

करन सिंह रावत की बेटी दीप्ति बनी 12वीं की जिला टॉपर”

सुआ खेड़ी। शिवपुरी जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। ग्राम सुआ खेड़ी की प्रतिभाशाली छात्रा दीप्ति रावत ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

दीप्ति, श्री करन सिंह रावत की सुपुत्री हैं। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और लोगों द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।

दीप्ति की इस उपलब्धि का श्रेय उनके परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया जा रहा है। उन्होंने अपनी सफलता से यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

गांव के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने दीप्ति को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें