कुंवरपुर मंदिर विवाद: एफआईआर के बाद पोहरी चौराहे पर चक्काजाम, शिव प्रतिमा की पुनर्स्थापना की मांग
![]()
शिवपुरी। जिले के कुंवरपुर गांव स्थित शिव मंदिर में मूर्तियों के साथ कथित अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो के बाद बढ़ा आक्रोश
घटना को लेकर राष्ट्रीय सनातन सेना सहित कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों में नाराजगी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
पोहरी चौराहे पर किया चक्काजाम
विरोध स्वरूप संगठनों ने पोहरी चौराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
ये रहीं प्रमुख मांगें
प्रदर्शनकारियों ने शिव प्रतिमा की पुनर्स्थापना, आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
समझाइश के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त कर दिया गया और यातायात सामान्य हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: दीपक रावत | DRM India News








