जनपद पंचायत शिवपुरी की ग्राम खरईभाट से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि कुटीर योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे रिश्वत ली गई, लेकिन आज तक उन्हें कुटीर नहीं मिला।

पीड़ित दादी ने रोते हुए बताया कि उन्होंने अपने रहने के लिए पक्के घर की उम्मीद में पैसे दिए थे, लेकिन समय बीतने के बाद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। उनका आरोप है कि ग्राम पंचायत के सचिव पहलवान सिंह रावत और सरपंच मलखान सिंह जाटव के नाम इस मामले में सामने आ रहे हैं।
बुजुर्ग महिला का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और उन्होंने बड़ी मुश्किल से रकम जुटाई थी। अब जब उन्हें कुटीर नहीं मिला तो वे न्याय की गुहार लगा रही हैं।
इस मामले के सामने आने के बाद पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग तेज हो सकती है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले की जांच कर पीड़ित महिला को न्याय दिलाता है या नहीं।








