शिवपुरी: होटलों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, घरेलू गैस के 16 सिलेंडर जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

व्यावसायिक उपयोग में हो रहे थे घरेलू सिलेंडर, प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कंप

शिवपुरी जिले के बैराड़ नगर में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 प्रतिष्ठानों से सिलेंडर जब्त किए हैं। इस कार्रवाई से होटल और नाश्ता केंद्र संचालकों में हड़कंप मच गया है।
तहसीलदार दृगपाल सिंह बैश के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सामने आया कि कई होटल और ढाबा संचालक कमर्शियल गैस सिलेंडर के बजाय घरेलू गैस का उपयोग कर रहे थे। सूचना मिलने पर प्रशासन ने जांच अभियान चलाया, जिसमें 16 दुकानों पर घरेलू सिलेंडरों का उपयोग करते हुए पाया गया।
प्रशासन ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर उन्हें कालामढ़ इंडेन गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही संबंधित संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग न करें।
जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि कई दुकानदार अपने कमर्शियल सिलेंडरों को केवल दिखावे के लिए रखते थे और महीनों से उन्हें रिफिल नहीं करा रहे थे। मामले में आगे की कार्रवाई खाद्य विभाग द्वारा की जाएगी।
प्रशासन की इस सख्ती के बाद पूरे नगर में हलचल का माहौल है और अन्य होटल संचालक भी सतर्क हो गए हैं।
DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें