जनसुनवाई में त्वरित कार्रवाई: दिव्यांग को 10 हजार की सहायता, संबल योजना में 2 लाख स्वीकृत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवपुरी।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट Arpit Verma द्वारा प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। इस दौरान कई आवेदनों पर मौके पर ही कार्रवाई करते हुए हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ विजय राज, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, एसडीएम आनंद राजावत, डिप्टी कलेक्टर मोतीलाल अहिरवार एवं शिवदयाल धाकड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए।

दिव्यांग को मिली तत्काल आर्थिक सहायता

जनसुनवाई के दौरान अकाझिरी निवासी दिव्यांग धीरज सिंह जाटव को बीमारी और आर्थिक स्थिति को देखते हुए Indian Red Cross Society के माध्यम से 10 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

संबल योजना के तहत 2 लाख की स्वीकृति

वहीं, खैरौदा निवासी तारा आदिवासी को Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana के अंतर्गत 2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर ने बताया कि भुगतान आदेश जारी हो चुके हैं और जल्द ही राशि उनके बैंक खाते में पहुंच जाएगी।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें