Shivpuri News: बदरवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹57,000 नकद जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना पुलिस ने जुआ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ए.बी. रोड सुमैला स्थित एक निर्माणाधीन होटल पर दबिश दी। पुलिस को मौके पर जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹57,000 नगद राशि और ताश की गड्डी बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने का स्पष्ट संदेश गया है।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें