ग्राम माड़ो में बिजली की कोई व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों का जीवन गंभीर संकट में है। भीषण गर्मी के बीच बिना बिजली के रहना लोगों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। पंखे और कूलर बंद होने से घरों में असहनीय गर्मी बनी हुई है, जिससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों की हालत सबसे ज्यादा खराब हो रही है।
रात के समय पूरे गांव में अंधेरा छा जाता है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। बच्चे मच्छरों के बीच सोने को मजबूर हैं, जिससे बुखार, डेंगू और अन्य बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है।
इस मामले की जानकारी मीडिया एजेंसी को Atul Rawat द्वारा दी गई है। वहीं ग्रामवासियों ने कोलारस क्षेत्र के विधायक Mahendra Singh Yadav से मांग की है कि ग्राम माड़ो में जल्द से जल्द बिजली की व्यवस्था कराई जाए, ताकि उन्हें इस भीषण गर्मी और बीमारियों के खतरे से राहत मिल सके
।








