Shivpuri News : चंदेरी में ऑनलाइन IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1 करोड़ के डिजिटल सबूत मिले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंदेरी में ऑनलाइन IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1 करोड़ के डिजिटल सबूत मिले

अशोकनगर जिले के चंदेरी में पुलिस ने ऑनलाइन IPL सट्टा चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को करीब ₹1 करोड़ के लेनदेन से जुड़े डिजिटल सबूत मिले हैं। साथ ही आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक महिंद्रा कार भी जब्त की गई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जितेंद्र धाकड़ (34) निवासी मनोहरपुरा, जिला मुरैना और सौरभ सैन (26) निवासी मुंगावली बताए। हालांकि, मामले में पुलिस ने कुल तीन लोगों की गिरफ्तारी की बात कही है, लेकिन जारी प्रेस नोट में केवल दो आरोपियों का ही जिक्र किया गया है, जिससे तीसरे आरोपी की पहचान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस सट्टा रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें