Shivpuri News : गोरा टीलाकला में जल योजना की खुली पोल, ग्राउंड रिपोर्टिंग में सामने आई ग्रामीणों की परेशानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरा टीलाकला में जल योजना कार्य पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

ग्राम पंचायत गोरा टीलाकला में चल रहे जल योजना कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिछाई जा रही पाइपलाइन कई स्थानों पर मुड़ी हुई डाली गई है, जिससे भविष्य में पानी की सप्लाई बाधित होने की आशंका बनी हुई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो योजना का उद्देश्य प्रभावित हो सकता है।

ग्रामीणों ने बताया कि पाइपलाइन डालने के लिए गांव की सड़कों और रास्तों की खुदाई की गई, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद गड्ढों को सही तरीके से नहीं भरा गया। इसके कारण कई रास्ते खराब हो गए हैं और लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि कार्य की जांच कराई जाए और निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि योजना का लाभ सही तरीके से लोगों तक पहुंच सके।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें