Shivpuri News: मुखबिर की सूचना पर स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 20.75 ग्राम स्मैक जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवपुरी-देहात थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ब्रजेश गोस्वामी को 20.75 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पहले भी कई बार स्मैक तस्करी और बाइक चोरी के मामलों में पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुल 14 अपराध दर्ज किए हैं। जानिए पूरी ख़बर 

शिवपुरी/देहात। शिवपुरी जिले के देहात थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 20.75 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ब्रजेश गोस्वामी (37), पुत्र रामगिर गोस्वामी, निवासी ग्राम जाखनौद, पोहरी, कब्रिस्तान रोड, लुधावली के पास दबिश के दौरान पकड़ा गया। ब्रजेश पहले भी कई बार स्मैक के साथ पकड़ा जा चुका है। पिछले साल वह 75 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार हुआ था, जबकि तीन साल पहले बाइक चोरी के मामले में पकड़ा गया था।
देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि आरोपी खुद स्मैक का आदी है और राजस्थान के कोटा क्षेत्र से स्मैक तस्करी कर लाया था। अब तक आरोपी के खिलाफ कोतवाली, देहात, फिजीकल और पोहरी थाने में कुल 14 अपराध दर्ज किए जा चुके हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके साथी महेश गुर्जर तीन साल पहले बाइक चोरी के मामले में पकड़े गए थे, जिनसे पुलिस ने 12 चोरी की बाइक बरामद की थीं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे और तस्करी पर पुलिस की सख्त कार्रवाई का संदेश गया है।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें