वन भूमि पर सख्त कार्रवाई: 6.490 हेक्टेयर अतिक्रमण मुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वन भूमि पर सख्त कार्रवाई: 6.490 हेक्टेयर अतिक्रमण मुक्त, देखिए पूरी ख़बर 

शिवपुरी। वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वनमण्डल शिवपुरी के अंतर्गत पोहरी वन परिक्षेत्र के बीट बिलोआ में 6.490 हेक्टेयर शासकीय वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है।

उपवनमण्डल शिवपुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बागलोन से जुड़े कुछ व्यक्तियों द्वारा उक्त वन भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण किए गए थे। इस मामले में वन विभाग ने पहले ही प्रकरण दर्ज कर संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किए थे और उन्हें जवाब देने का अवसर भी दिया गया था।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभाग ने नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान अवैध रूप से बनाए गए पक्के मकान और बाउंड्रीवाल को हटाया गया।

पूरी कार्रवाई प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्ण और विधिवत तरीके से सम्पन्न हुई। इस मौके पर वनमण्डल अधिकारी सुधांशु यादव, वन परिक्षेत्राधिकारी श्रुति राठौर सहित वन विभाग का अमला मौजूद रहा।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासकीय वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें