मड़ीखेड़ा ग्राम पंचायत में हर घर तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा गांव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवपुरी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायत मड़ीखेड़ा में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।

 

रैली में सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, अध्यापक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित स्थानीय सामान्य नागरिकों की सहभागिता रही। गांव की गलियों में तिरंगा लेकर निकले ग्रामीणों ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

o

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना रहा। शिवपुरी जिले में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्राओं और रैलियों का आयोजन किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत मड़ीखेड़ा की इस तिरंगा रैली ने ग्रामीणों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें