Shivpuri News: संगठन विस्तार से कार्य और कार्यकर्ता का विकास होता है : प्रकाश चंद्र अग्रवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवपुरी। लघु उद्योग भारती मध्य भारत प्रांत की आंचलिक बैठक शिवपुरी में आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और उद्योग हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि संगठन का ध्येय “राष्ट्र हित सर्वोपरि” है और सदस्यता विस्तार संगठन का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को सदस्यता लक्ष्य पूरा करने के लिए अभियान चलाना होगा तथा समय-समय पर आंचलिक और जिला स्तर की बैठकें आयोजित करनी होंगी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मप्र प्रभारी ताराचंद गोयल ने कहा कि जीएसटी को सफल बनाने में लघु उद्योग भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का अंतिम लक्ष्य प्रत्येक औद्योगिक क्षेत्र तक इकाई खड़ी करना है।

मध्य भारत प्रांत के प्रचारक विमल गुप्ता ने कहा कि मई-जून का समय प्रशिक्षण का होता है और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन को मजबूत बनाते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने सदस्यता वृद्धि और संगठन की निरंतरता पर जोर देते हुए कहा कि छोटे से छोटा उद्यमी भी संगठन का सदस्य बन सकता है।

प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी ने एमएसएमई पॉलिसी, सोलर सब्सिडी, फायर एनओसी, लोन गारंटी योजना सहित उद्यमियों को मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी।

बैठक में मध्य भारत प्रांत की सचिव रश्मि गुर्जर ने महिला इकाई की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि महामंत्री विनोद नायर ने आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन प्रांत अध्यक्ष सोबरन सिंह तोमर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शिवपुरी जिला अध्यक्ष भूपेंद्र रावत ने किया। बैठक में भोपाल, विदिशा, शिवपुरी, ग्वालियर, गुना, मुरैना सहित कई जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें