Shivpuri News Today :जनसुनवाई के आवेदनों में लापरवाही, पिछोर के दो पटवारी निलंबित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनसुनवाई के आवेदनों का समय पर निराकरण नहीं करने पर पिछोर के दो पटवारियों को निलंबित किया गया। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

शिवपुरी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का समय पर निराकरण नहीं करने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर पिछोर एसडीएम ने दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित पटवारियों में खनियाधाना तहसील के ग्राम पहाड़पुर हल्का के पटवारी वासुदेव पाल तथा पिछोर तहसील के ग्राम भौंती हल्का के पटवारी रामनिवास यादव शामिल हैं। दोनों के खिलाफ मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई की गई है।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें