Shivpuri News: रेलवे स्टेशन के पास 11.53 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, 2.5 लाख की स्मैक जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवपुरी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए रेलवे स्टेशन क्षेत्र से एक युवक को 11.53 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिलेभर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के पास स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिंकू रजक (30 वर्ष) निवासी फतेहपुर, शिवपुरी बताया।

Q

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 11.53 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 427/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब आरोपी से स्मैक की सप्लाई चेन, स्रोत और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे और कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली पुलिस ने कहा है कि शिवपुरी को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से नशा तस्करों और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें