मुरैना में अवैध रेत परिवहन पर रोक के दौरान वन रक्षक की हत्या, सियासत गरमाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुरैना में अवैध रेत परिवहन पर रोक के दौरान वन रक्षक की हत्या, सियासत गरमाई

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अवैध रेत परिवहन को रोकना एक वन रक्षक को भारी पड़ गया। दिमनी थाना क्षेत्र में अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर चालक ने वन रक्षक हरिकेश गुर्जर को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई कर रही थी, तभी ट्रैक्टर चालक ने वाहन चढ़ा दिया, जिससे मौके पर ही वन रक्षक की मौत हो गई। इस मामले में आरोपी विनोद कोरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस के मुताबिक, जिस ट्रैक्टर से घटना को अंजाम दिया गया, वह कथित तौर पर भाजपा नेता पवन तोमर का बताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि और जांच जारी है।

इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा है, जबकि प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें