गुना को मिली पहली महिला एसपी, हितिका वसल ने संभाला पदभार, महिला सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस, गुना समाचार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अपराध नियंत्रण, जनसंवाद और त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

गुना। जिले में सोमवार शाम एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के तहत नवागत पुलिस अधीक्षक हितिका वसल ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। वे गुना जिले की पहली महिला एसपी बनी हैं, जिससे पुलिस महकमे में नई ऊर्जा और उम्मीदें देखने को मिल रही हैं।

पदभार ग्रहण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मान सिंह ठाकुर, सीएसपी प्रियंका मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसपी वसल ने कार्यभार संभालते ही अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध की स्थिति और पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली।

इस मौके पर एसपी हितिका वसल ने स्पष्ट किया कि उनका पहला लक्ष्य जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना होगा। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और इस दिशा में विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कानून का भय बनाए रखने पर भी जोर दिया।

एसपी वसल ने पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि विश्वास कायम करना बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे 24 घंटे आमजन के लिए उपलब्ध रहेंगी और जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें