Guna fire news : गुना में दो जगह भीषण आग, हरीपुर और सामरसिंघा के खेतों में जली गेहूं की फसल, गुना समाचार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दमकल और ग्रामीणों की सक्रियता से बड़ी तबाही टली, कारण अभी अज्ञात

गुना। जिले में सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर संकट खड़ा कर दिया। बमोरी क्षेत्र के सामरसिंघा और जिला मुख्यालय के पास हरीपुर इलाके में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 से 2 बजे के बीच सामरसिंघा और हरीपुर के खेतों में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सूखी गेहूं की फसल तेजी से जलने लगी।

सामरसिंघा और सूजाखेड़ी के बीच लगी आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में दमकल विभाग की गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गईं, जिससे आग को फैलने से रोक लिया गया और एक बड़ी घटना टल गई।

वहीं हरीपुर क्षेत्र में भी आग से काफी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जिला मुख्यालय से पहुंचे दमकलकर्मी देर शाम तक आग पर काबू पाने और कूलिंग प्रक्रिया में जुटे रहे।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता और दमकल की त्वरित कार्रवाई से किसानों को होने वाले बड़े आर्थिक नुकसान को काफी हद तक कम कर लिया गया।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें