रावत समाज युवा संगठन द्वारा सम्मान समारोह की तैयारी, युवाओं ने दिया सहयोग- Shivpuri News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवपुरी। रावत समाज युवा संगठन शिवपुरी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत मड़ीखेड़ा के नेतृत्व में एवं समस्त युवाओं के सहयोग से आगामी सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करना है जिन्होंने शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

बैठक के दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने एवं आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए युवाओं द्वारा सहयोग राशि भी एकत्रित की गई।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है तथा समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के युवा उपस्थित रहे।

संगठन की विचारधारा है कि शिक्षा, संस्कार और युवा एकता के माध्यम से समाज को नई दिशा दी जाए तथा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। आयोजन को सफल बनाने एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने हेतु युवाओं द्वारा सहयोग राशि भी एकत्रित की गई।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें