शिवपुरी में शराब ठेके को लेकर बवाल: होटल में कट्टा-लाठी के साथ पहुंचे लोग, दो भाजपा नेता आमने-सामने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नए ठेकेदार पर गुंडागर्दी के आरोप, एक आरोपी थाने से फरार—मामला गरमाया

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में शराब ठेके को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में ठेकों के बदलाव के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता रविंद्र शिवहरे की शराब कंपनी को नया ठेका मिला है। आरोप है कि पुराने ठेकेदार घाटे से बचने के लिए सस्ती दरों पर शराब बेच रहे थे। इसी को रोकने के लिए 29 मार्च की रात कल्याण सिंह यादव के होटल पर कुछ लोग पहुंचे।

बताया जा रहा है कि दो युवक होटल में घुसे और देशी कट्टा व लाठियां निकालकर धमकी देने लगे। इसके बाद मंडल अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं की मदद से दोनों को गाड़ी सहित पकड़ लिया। हालांकि, पुलिस कस्टडी से एक आरोपी फरार हो गया, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया।

मंडल अध्यक्ष का आरोप है कि यह सब रविंद्र शिवहरे के लोगों द्वारा कराया गया, जो इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, बदमाशों की गाड़ी से देशी कट्टा और डंडे बरामद होने की बात भी सामने आई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “पुलिस ने कोई गलती नहीं की, स्थिति बिगड़ न जाए इसलिए मैं खुद मौके पर पहुंचा।”

वहीं, रविंद्र शिवहरे ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका कल्याण सिंह यादव से भाईचारा है और उन्होंने कोई गुंडे नहीं भेजे।

इधर, थाना बदरवास के टीआई कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि होटल पर विवाद हुआ था, दो लोगों को गाड़ी सहित लाया गया था, लेकिन एक आरोपी थाने से भाग गया है, जिसकी तलाश जारी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें