Shivpuri News : ग्राम बादलहार में श्मशान घाट का अभाव, खुले मैदान में हो रहा अंतिम संस्कार; ग्रामीणों ने की निर्माण की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्राम पंचायत तेंदुआ के अंतर्गत आने वाले ग्राम बदलहार में आज तक श्मशान घाट का निर्माण नहीं हो पाया है, जिसके कारण ग्रामीणों को मृतकों का अंतिम संस्कार खुले मैदान में करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात, गर्मी और अन्य मौसमों में अंतिम संस्कार के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव में वर्षों से खुले स्थान पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से शीघ्र श्मशान घाट निर्माण की मांग की है ताकि ग्रामीणों को सम्मानजनक और सुरक्षित व्यवस्था मिल सके।

इस संबंध में ग्राम पंचायत तेंदुआ के सरपंच बलवीर धाकड़ से भी ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट का निर्माण गांव की प्राथमिक आवश्यकताओं में शामिल है और इस दिशा में जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए।

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें