ग्राम पंचायत तेंदुआ के अंतर्गत आने वाले ग्राम बदलहार में आज तक श्मशान घाट का निर्माण नहीं हो पाया है, जिसके कारण ग्रामीणों को मृतकों का अंतिम संस्कार खुले मैदान में करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात, गर्मी और अन्य मौसमों में अंतिम संस्कार के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव में वर्षों से खुले स्थान पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से शीघ्र श्मशान घाट निर्माण की मांग की है ताकि ग्रामीणों को सम्मानजनक और सुरक्षित व्यवस्था मिल सके।
इस संबंध में ग्राम पंचायत तेंदुआ के सरपंच बलवीर धाकड़ से भी ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट का निर्माण गांव की प्राथमिक आवश्यकताओं में शामिल है और इस दिशा में जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए।








