Shivpuri News: रिजौदी घाट पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 3 हाइड्रा मशीनें जप्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ जिला प्रशासन की दबिश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

शिवपुरी। जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलारस अनुविभाग के सिंध नदी स्थित रिजौदी घाट पर दबिश दी। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन एवं परिवहन में लगे 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 3 हाइड्रा मशीनें जप्त कीं।

जप्त किए गए वाहनों और मशीनों को थाना बदरवास की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा उत्खनित रेत की मात्रा का आकलन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर अर्थदंड एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

DRM India News
Author: DRM India News

DRM INDIA NEWS एक नेशनल न्यूज़ चैनल है, जो देश और दुनिया की ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरों को तेजी से दर्शकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य हर खबर को सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ पेश करना

Leave a Comment

और पढ़ें